फिल्मी सितारे और उनके निकनेम

फिल्मी सितारे और उनके निकनेम

मुंबई। बॉलीवुड के सितारों को आप उनके नाम से जानते होंगे लेकिन क्या आपको उनके निकनेम पता हैं। कई ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स हैं जिनके निकनेम से ही उनके घरों में पुकारा जाता है, जैसे ऋषि कपूर को चिंटू तो करीना कपूर को बेबो। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जिनका निकनेम बेहद खूबसूरत और क्यूट है।

सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान को ज्यादातर लोग करीना के नाम से ही जानते हैं लेकिन कुछ फैंस उनको उनके निकनेम बेबो नाम से पुकारते है।

करीना कपूर के बाद उनकी बहन करिश्मा कपूर का भी निकनेम है बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को उनके घर में सभी लोग प्यार से लोलो बुलाते हैं। रणबीर कपूर का कोई नाम नहीं रखा लेकिन उनकी मां नीतू कपूर अपने बेटे को रेमंड कहकर बुलाती हैं। घर में राकेश रोशन को सभी लोग गुड्डू के नाम से बुलाते है। वैसे ही ऋतिक को भी डुग्गू के नाम से जाना जाता है। अक्षय कुमार को वैसे तो इंडस्ट्री में लोग और उनके फैन्स अक्की के नाम से जानते हैं लेकिन अक्षय का असली निकनेम राजू है। उनके घर के लोग और उनके कुछ दोस्त उनको राजू कहकर पुकारते हैं। श्रद्धा कपूर का भी प्यारा निक नेम है। उनको घर में और उनके कुछ करीब दोस्त उनको चिरकुट के नाम से बुलाते हैं।

बात दें उनका ये नाम बचपन के दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने दिया है। शानदार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को घर में मिमी के नाम से जानते हैं। (हिफी)

epmty
epmty
Top