हर-हर शंभू गाने वाली फरहान कहती है कलाकार मजहब से नहीं बंधेे

हर-हर शंभू गाने वाली फरहान कहती है कलाकार मजहब से नहीं बंधेे

मुंबई। फरमानी नाज इन दिनों काफी चर्चा में हैं। चर्चा की वजह यह है कि उन्होंने मुसलमान होते हुए भी हाल ही में एक शिव भजन 'हर हर शंभू' गाया है। उनके खिलाफ देवबंद के मौलवी ने फतवा जारी किया है और उनकी आलोचना की है। बता दें फरमानी नाज ने साल 2021 में सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में पार्टिसिपेट भी किया था। फरमानी ने श्रावण के महीने में अपने यूट्यूब चौनल पर शिव भक्ति वाले सॉन्ग को अपलोड किया था। कई लोग फरमानी के गाने की तारीफें कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने फरमानी पर कथित तौर पर मुसलमानों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है।

फतवे और आलोचनाओं पर फरमानी नाज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से उनकी आलोचना नहीं करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, "हम एक कलाकार है और कलाकार का कोई धर्म नहीं होता। हम गाते समय कोई धर्म नहीं देखते हैं। हमें भगवान ने आवाज दी है। हम चाहते हैं कि उस आवाज से सबको खुश करें।" देवबंद के मौलाना इशाक गोरा ने कहा था, "हम एक लोकतंत्र में रह रहे हैं और हर किसी को अपना काम करने का अधिकार है। फरमानी नाज एक सिंगर हैं जो गा सकती हैं। उनके खिलाफ कोई फतवा जारी नहीं किया गया है।

फरमानी नाज की शादी साल 2017 में मेरठ के हसनपुर गांव के एक इमरान अहमद से हुई थी। लेकिन घरेलू कलह ने उनकी शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर दिया। फरमानी के नवजात बेटे को गले की समस्या हो गई, जिसके लिए उसके ससुराल वालों ने उस पर घर से अपने घर से पैसे लाने का दबाव बनाया। उनके पत्नी भी उन्हें छोड़ दिया था।

epmty
epmty
Top