ट्यूलिप जोशी की क्यूटनेश पर फैन्स थे फिदा

ट्यूलिप जोशी की क्यूटनेश पर फैन्स थे फिदा

मुंबई।ट्यूलिप जोशी ने मेरे यार की शादी है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्हें यशराज ने लॉन्च किया था। पहली ही फिल्म में उनकी ब्यूटी और क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो गए थे। बाद में ट्यूलिप जोशी हिन्दी के अलावा तमिल तेलुगू, कन्नड़, मलयालम फिल्मों में भी नजर आईं। ट्यूलिप जोशी शाहिद कपूर के साथ ये दिल मांगे मोर में नजर आई थीं। फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन उन्हें पसंद किया गया। फिल्म में आयशा टाकिया भी थीं। ट्यूलिप जोशी की शुरुआत बॉलीवुड में तो अच्छी रही। उन्हें बड़े बैनर की फिल्में मिलीं। लेकिन उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं। बाद में ट्यूलिप धोखा कभी कहीं, सुपरस्टार, डैडी कूल, रनवे, होस्टल, बी केयरफुल, जय हो, जैसी कुछ फिल्मों में दिखीं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका जन्म गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने जमनाबाई नर्सी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने मेजरिंग फूड साइंस एंड केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। ट्यूलिप ने साल 2000 में मिस इंडिया में हिस्सा लिया, लेकिन आगे नहीं जा पाईं। ट्यूलिप के बॉयफ्रेंड कैप्टन विनोद नायर थे। विनोद नायर अपनी नावेल प्राइड ऑफ लॉयन्स को लेकर चर्चा में थे। उस दौरान ही दोनों लिव इन में थे और करीब 4 साल बाद दोनों ने शादी कर ली। (हिफी)

epmty
epmty
Top