फिल्म भले फ्लाप रही पर खूब चले धर्मेन्द्र

मुंबई। पत्थर और पायल हो या फिर बाजी या फिर हो बेगाना धर्मेंद्र की ये फिल्में एक ही नाम से दो बार बनी हैं। इनमें कभी पहली फिल्म हिट रही तो कभी दूसरी सबसे बड़ी फ्लॉप, लेकिन फिल्में धर्मेंद्र को हमेशा पसंद किया गया।
धर्मेंद्र बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने एक ही नाम की दो फिल्में चार बार की हैं। बॉलीवुड में ऐसा और कोई कलाकार नहीं कर पाया। फिल्म हिट रही हो या फ्लॉप लेकिन धर्मेंद्र की एक्टिंग हमेशा यादगार रही है। धर्मेंद्र बॉलीवुड में पिछले छह दशकों से ज्यादा समय से जमे हुए हैं। इन छह दशकों में उन्होंने एक से एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अपनी एक्टिंग से अपने फैन्स के बीच उन्होंने खास पहचान बनाई है। तो चलिए नजर डालते हैं धर्मेंद्र के उन फिल्मों पर जिन्हें दो बार एक ही नाम से बनाया गया है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी फिल्म श्पत्थर और पायल में नजर आई थी जिसे कोई भूल नहीं सकता। 1974 में आई ये एक क्लासिक फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ने वाली इस फिल्म के डायरेक्टर हरमेश मल्होत्रा थे।
इसमें नेगेटिव रोल में विनोद खन्ना को भी उनके बेहतरीन काम के लिए याद किया जाता है। पत्थर और पायल नाम से ही साल 2000 में एक और फिल्म आई। पहली पत्थर और पायल फिल्म के 26 साल बाद आई ये दूसरी पत्थर और पायल नाम की फिल्म बहुत बड़ी फ्लॉप थी। दूसरी पत्थर और पायल फिल्म की बात करें तो हेमंत बिरजे मुख्य किरदार में थे। दोनों ही फिल्मों की थीम डकैती बेस्ड थी। धर्मेंद्र की लोहा 1987 की एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जो जबरदस्त हिट रही इस फिल्म के डायरेक्टर भी राजन सिप्पी थे, इस फिल्म के एक दशक बाद 1997 में लोहा टाइटल से ही दूसरी फिल्म आई जो जबरदस्त फ्लॉप रही। इस फिल्म ने धर्मेंद्र के फैन्स ने भी निराश किया। इस फिल्म में धर्मेंद्र के को-स्टार मिथुन चक्रवर्ती थे। वहीं, कैमियो रोल में गोविंदा और मनीषा कोइराला नजर आए। (हिफी)