विवेक ऑबरॉय के साथ किया था काम- अब बदल गया लुक

मुंबई। किसना फिल्म में विवेक ऑबरॉय के साथ काम कर चुकी ईशा शरवानी डांसर हैं। उन्होंने कभी एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा था। एक डांस शो के दौरान सुभाष घई की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने बिना ऑडिशन 2005 में आई फिल्म किसना के लिए उन्हें सेलेक्ट कर लिया।
ईशा रितिक रोशन के एक कामर्शियल एड में उनके साथ डांस पार्टनर रूप में भी नजर आईं थी। दोनों की जोड़ी को तब बेहद पसंद किया गया था। 29 सितम्बर, 1984 को जन्मी ईशा अब 37 साल की हो चुकी हैं। ईशा को पहली ही फिल्म में काफी पसंद किया गया, लेकिन बाद में उन्हें बॉलीवुड में कुछ खास सफलता नहीं मिली। ईशा शरवानी की फिल्म किसना का गाना जो है अलबेला मदनैनो वाला काफी फेमस हुआ था, इसमें उनके साथ विवेक ओबेरॉय नजर आए थे। बाद में वह क्रिकेटर जहीर खान के साथ अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में रहीं। हालांकि 2012 में दोनों का ब्रेकअप हो गया और जहीर ने सागरिका घटगे से शादी कर ली। ईशा और जहीर ने कभी अपने रिलेशन को लेकर कुछ कहा नहीं। दोनों अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में एक-दूसरे के साथ दिखते थे। अब ईशा एक सिंगल मदर हैं।
बता दें कि ईशा का जन्म गुजरात में हुआ था। ईशा ने 13 साल की उम्र से डांसिंग की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। ईशा ने कलरीपयट्टू, कथक, छऊ डांस और मलकम डांस की ट्रेनिंग ली है। ईशा के पिता देव इसारो ऑस्ट्रेलियन क्रिश्चियन फैमिली में पले-बढ़े और बाद में थाइलैंड में बौद्ध भिक्षु बन गए। इसके बाद वह हिन्दुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक ध्रुपद सीखने के लिए इंडिया आए। यहां उनकी मुलाकात इंडियन क्लासिकल सिंगर दक्षा सेठ से हुई जो गुजरात में रहती थीं, दोनों ने बाद में शादी कर ली। ईशा का एक भाई ताओ इसारो है। ईशा फिलहाल अपने बेटे के साथ पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। (हिफी)