फार्महाउस में आलू-प्याज लगवा रहे हैं धर्मेन्द्र

फार्महाउस में आलू-प्याज लगवा रहे हैं धर्मेन्द्र

मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र इन दिनों अपने फार्म हाउस में आलू और प्याज लगवा रहे हैं।

धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर फैन्स के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने एक बार फिर अपने लोनावला फॉर्महाउस का एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो को शेयर कर धर्मेन्द्र ने लिखा, "दोस्तों, कैसे हो? प्याज लगवा दिए.. आलू लगवा रहा हूं। शेयर किए वीडियो में वह अपने खेत को दिखा रहे हैं और वहां काम करने वाले से जानकारी ले रहे है। उन्होंने वीडियो में खेत का पूरा व्यू भी दिखाया है, जिसमें कई सारे मजदूर पौधे लगाने का काम कर रहे हैं। वे उन सभी को देखकर शाबादी भी दे रहे हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top