डेथ एनिवर्सरी- अंकिता लोखंडे ने किया सुशांत को याद- देखें वीडियो

डेथ  एनिवर्सरी- अंकिता लोखंडे ने किया सुशांत को याद- देखें वीडियो

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को पिछले वर्ष दुनिया को अलविदा कह गये थे। आज उनकी पहली डेथ ऐनिवर्सरी पर उनके दर्शक अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत की सिस्टर ने अनाउंस कर चुकी है कि वह जून का महीना अकेले बिताना चाहती हैं। सुशांत राजपूत के अफेयर में रही अंकिता लोखंडे ने अपनी इस्टा स्टोरी की वीडियो में वह हवन करते हुए नजर आ रही है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज डेथ ऐनिवर्सरी है। इस दौरान उनके सदमें में दर्शक आज तक उबर नही पाये हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजूपत का नाम आज एक बार फिर ट्रैंड कर रहा है। उनके फैंस इमोशनल होकर उन्हें याद कर रहे हैं। इस दौरान अंकिता लोखंडे ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट किया है। इसमें अंकिता हवन करती नजर आ रही है। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे 6 वर्ष रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के टाइम मिले थे। इन दोनों की शादी की खबरें भी सुर्खियों में थाी। इसी बीच दोनों अलग हो गये थे। अंकिता विकी जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।


एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुडे लोगों ने सुशांत को अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दी है। अली गोनी ने अपनी इस्टाग्राम प्रोफाइल पिक में सुशांत सिंह राजपूत का फोटो लगाया है। वहीं गुरमीत चौधरी ने सुशांत की 'केदारनाथ' वाली फोटो लगाकर उन्हें याद किया है। सुशांत सिंह राजपूत की सिस्टर श्वेता सिंह कीर्ति अपने सोशल मीडिया पर पहले ही अनाउंस कर चुकी हैं कि श्वेता सिंह 1 महीने पहाड़ों पर अकेले रहेंगी। वह जून का महीना अकेले बिताना चाहती हैं।

epmty
epmty
Top