गुड लक जेरी में बिहारी लड़की का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण: जाह्नवी कपूर

गुड लक जेरी में बिहारी लड़की का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण: जाह्नवी कपूर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का कहना है कि फिल्म गुड लक जेरी में बिहारी लड़की का किरदार निभाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है। जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुड लक जेरी को लेकर काफी चर्चा में है।जाह्नवी कपूर फिल्म गुड लक जेरी के लिए बिहारी बोली सीखी है। जान्हवी कपूर ने इस फिल्म में भारत के एक छोटे से शहर की एक साधारण लड़की जैरी की भूमिका निभाई है।

जान्हवी कपूर ने कहा, "गुड लक जेरी में मैं एक बिहारी लड़की का किरदार निभा रही हूं ,जो अपने आप में एक बड़ा चैलेंज था। मैं कभी बिहार नहीं गई हूं। सीधे तौर पर किसी बिहारी से सम्पर्क भी नहीं रहा है , तो भाषा और डिक्शन पर काफी काम किया। उस दुनिया को अच्छी तरह से समझने में काफी वक्त लगाया। गणेश मेरे डायलेक्ट कोच थे , जो बिहार से ही हैं ,तो उन्होंने बहुत मदद की। (हिफी)

epmty
epmty
Top