क्रिसमस पर रणबीर कपूर के जय माता दी बोलने पर मुकदमा दर्ज

क्रिसमस पर रणबीर कपूर के जय माता दी बोलने पर मुकदमा दर्ज
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुंबई। क्रिसमस पर्व के मौके पर केक काटने से पहले मामबत्तियां जलाते समय जय माता दी बोलने वाले रणबीर कपूर के खिलाफ कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में थाने में शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व के मौके पर केक को आग लगाने के बाद जय माता दी बोलते हुए नजर आए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए रणबीर कपूर के इस वीडियो की काफी आलोचना भी की गई थी। अब मुंबई हाईकोर्ट के वकील आशीष राय एवं पंकज मिश्रा ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत करते हुए बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए, 298, 500 तथा 34 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले को लेकर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। उल्लेखनीय है कि राज कपूर परिवार हर साल क्रिसमस पर्व को धूमधाम के साथ मनाता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस बार भी क्रिसमस के खास मौके पर पूरे परिवार ने मुंबई में एक साथ लंच करने के दौरान क्रिसमस का केक काटा था। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो इस दौरान का है।



epmty
epmty
Top