बॉलीवुड: अनिल-अनुराग की लड़ाई ने मचाया गदर

बॉलीवुड: अनिल-अनुराग की लड़ाई ने मचाया गदर

मुंबई। छह दिसंबर 2020. शाम का समय था और सभी अपने काम में व्यस्त थे। फिर अचानक से खबर चल पड़ी कि डायरेक्टर अनुराग कश्यप की एक्टर अनिल कपूर संग जोरदार लड़ाई हो गई है। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे को जिल्लत के लड्डू खिला रहे हैं। अभी तक लोग कंगना-दिलजीत की ट्विटर वॉर भूले भी नहीं थे, और यहां तो एक दूसरे के करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक, हर चीज पर कमेंट कर दिया गया। बाद में पता चला कि ये दोनों जनाब अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे थे। अब जिस फिल्म के लिए इन दोनों ने इतना ड्रामा क्रिएट किया, वो रिलीज हो गई है। जानते हैं इस ड्रामा का कितना फायदा हुआ है।

सबसे बड़ा ट्विस्ट जानते हैं क्या? अनिल कपूर फिल्म में भी अनिल कपूर बन गए हैं तो वहीं अनुराग कश्यप भी अपना ही किरदार निभा रहे हैं। मतलब कहानी पूरी तरह रियलिटी पर बेस्ड है और जो भी कुछ होता दिखेगा, वो सब बिल्कुल रियल होगा। ट्रेलर देखकर पता चल गया था कि अनुराग कश्यप ने अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को किडनैप कर लिया है उन्होंने अनिल कपूर को टास्क दिया है कि वे एक रात में अपनी बेटी को ढूंढ निकालें। इस जर्नी में आप अनिल कपूर का गुस्सा भी देखेंगे, उनका फूट-फूट कर रोना भी दिखेगा और वे अनुराग कश्यप को बहुत धोएंगे भी।


हीफी

epmty
epmty
Top