'कांटा लगा गर्ल' का बोल्ड वीडियो वायरल- सुर्खियों में छाई

कांटा लगा गर्ल का बोल्ड वीडियो वायरल- सुर्खियों में छाई

मुम्बई। शेफाली जरीवाला ने अपना बोल्ड वीडियो वायरल करके जैसे इंटरनेट पर आग लगा दी है। कांटा लगा गर्ल का यह वीडियो प्रशंसकों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है। शेफाली ने हाल ही में अपने पति के साथ बाथटब में फोटोशूट किया था, जो चर्चाओं में रहा था।


कांटा लगा गाने ने एक जमाने में शेफाली जरीवाला को रातोंरात हिट कर दिया था। इसके बाद तो उनका नाम कांटा लगा गर्ल ही पड़ गया था। शेफाली बिग बाॅस में भी नजर आ चुकी हैं, जिससे उन्होंने फिर से सुर्खियां बटोरी थीं। शेफाली अपने प्रशंसकों के बीच किसी न किसी चीज को लेकर हमेशा से ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अभी हाल ही में शेफाली ने अपने पति पराग त्यागी संग बाथटब फोटोशूट किया था। इसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। इसे लाखों लोग देख चुके हैं। अब शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे काली बिकिनी में नजर आ रही हैं। समंदर के किनारे यह शूट कराया गया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में 'बेसिक इज बोरिंग' लिखा है। इस वीडियो को अब तक सवा दो लाख से अधिक लोग लाईक कर चुके हैं और फैंस लगातार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

















epmty
epmty
Top