बर्थडे स्पेशल- अनुष्का ने पत्रकार के रूप में निभाई थी बेहतरीन भूमिका

बर्थडे स्पेशल- अनुष्का ने पत्रकार के रूप में निभाई थी बेहतरीन भूमिका

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शिक्षा ग्रहण करने के बाद मॉडल बनने के लिये मुंबई आ गई थी। वर्ष 2008 में उन्होंने सबसे पहले रब ने बना दी जोड़ी में शाहरूख खान के साथ काम किया। उसके बाद से अनुष्का शर्मा ने लगभग 15 फिल्मों में काम किया है। वर्ष 2014 में उन्होंने पीके फिल्म में जगत जननी का किरदार निभाया था और पत्रकार के रूप में कार्य करती नजर आई थी। अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। उनकी वीडियो पर काफी कमेंट और लाईक आते हैं। उनके जीवन में सबसे पहले युसुफ जोहेब आये उसके बाद रणवीर सिंह और बाद में भारतीय किक्रेटर विराट कोहली। विराट कोहली से वर्ष 2013 में उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने विराट कोहली से 2017 में शादी कर ली। इसी वर्ष उनके एक पुत्री भी हुई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर पेश है खोजी न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट...


अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या में 1 मई 1988 को हुआ था। उनके पिता का नाम अजय कुमार शर्मा और माता का नाम आशिमा शर्मा है। अनुष्का शर्मा का एक बड़ा भाई भी है, जिसका नाम कारनेश है। उनके पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना अधिकारी रह चुके हैं और उनकी माता हाउसवाईफ है। उनका बड़ा भाई कारनेश पहले राज्य-स्तरीय क्रिकेटर थे अब वह मर्चेंट नेवी में तैनात हैं। अनुष्का शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल से हुई। इसके पश्चात उन्होंने मांउट कैरमल कॉलेज बैंगलोर से कला में स्नातक की डिग्री हासिल की है। डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपना मन मॉडलिंग में जाने का मना लिया था। मॉडलिंग में जाने के लिये वह मुंबई चली आई थीं।


अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी से पूर्व कुछ लोगों से अफेयर रहा है। इनमें सबसे पहले नाम युसुफ जोहेब का आता है। अनुष्का शर्मा जोहेब युसुफ के साथ मुबंई आई थीं। जोहेब युसुफ ने अनुष्का शर्मा का मॉडल के रूप में मौका प्रदान करने हेतु उनका साथ दिया था। शुरूआत में उन्हें ऑफर न मिलने के वजस से जोहेब युसुफ अनुष्का शर्मा का बेहतरीन करियर बनाने में सहायत नहीं कर सकें। इसके बाद वह अपने घर वापस आ गये। उसी दौरान दोनों के बीच दूरी के चलते उनका रिश्ता टूट गया। अनुष्का शर्मा की मुलाकात अभिनेता रणवीर सिंह से हुई। अनुष्का शर्मा ने दो फिल्मों में रणवीर सिंह के साथ काम किया। इसी बीच दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह एक-दूसरे का डेट करने लगे थे। वर्ष 2013 में अनुष्का शर्मा का रणवीर सिंह से ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अनुष्का शर्मा की वर्ष 2013 में ही भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से हुई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहिली ने शैम्पू के ऐड में दोनों ने एक साथ काम किया। इसी दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थीं। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने वर्ष 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा क्रिकेट मैचों में एक साथ नजर आते हैं। अनुष्का और विराट के 11 जनवरी 2021 को एक बेटी हुई, जिसका नाम वामिका है।


अनुष्का शर्मा ने सबसे पहले रब ने बना दी जोड़ी में काम किया था और वह वहीं से ही छा गई थीं। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार अभिनेता शाहरूख खान थे। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने वर्ष 2008 में रब ने बना दी जोड़ी में फिल्म तानी शाही का किरदार, 2010 में बदमाश कंपनी फिल्म में बुलबुल सिंह का किरदार, 2010 में बैंड बाजा बारात फिल्म में श्रुति कक्कड़ का किरदार, 2011 में पटियाला हाउस फिल्म में सिमरन का किरदार, 2011 में लेडीज अे रिकी बहल फिल्म में इशिका देसाई का किरदार, 2012 में जब तक है जान फिल्म में अकीरा राय का किरदार, 2013 में मटरू की बिजली का मंडोला फिल्म में बिजली मंडोला का किरदार, 2014 में पीके फिल्म में जगत जननी का किरदार निभाया था। पीके फिल्म में उनके किरदार को बहुत सराहा गया था, इस फिल्म उनके साथ अभिनेता आमिर खान थे। पीके फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक पत्रकार रूप में भूमिका में नजर आई थीं।

इसके अलावा 2015 में एनएच 10 में मीरा का किरदार, 2015 में बॉम्बे वेलवेट फिल्म में रोजी नोरोन्हा का किरदार, 2015 में दिल धड़कने दो में फराह अली का किरदार, 2015 में हम हैं ह्याप्पी फिल्म में भोइस ओभर का किरदार, 2015 में सुल्तान फिल्म में आरफा हुसैन का किरदार निभाया था। सुल्तान फिल्म में उन्होंने अभिनेता सलमान खान के साथ काम किया था। वर्ष 2015 में ऐ दिल है मुश्किल में अलिजेह का किरदार, 2018 में सुई धागारू मेड इन इंडिया में ममता का किरदार और 2018 मे जीरो फिल्म में आफिया का किरदार निभा चुकी है।

epmty
epmty
Top