अर्जुन कपूर के साथ काम करेंगी भूमि पेडनेकर!

अर्जुन कपूर के साथ काम करेंगी भूमि पेडनेकर!

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिल्म 'द लेडी किलर' में अर्जुन कपूर के साथ काम करती नजर आयेंगी।

अर्जुन कपूर इन दिनों निर्देशक अजय बहल की फिल्म 'द लेडी किलर' को लेकर चर्चा में हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी शामिल हो गई हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म मेकर्स भूमि को फिल्म में शामिल करने के लिए बेहद उत्सुक थे और भूमि को भी स्क्रिप्ट पसंद आई है।

फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यह पहली बार होगा जब अर्जुन और भूमि एक साथ नजर आएंगे। फिल्म को भूषण कुमार, शैलेश आर सिंह और कृष्णा कुमार मिलकर बना रहे हैं।


वार्ता

epmty
epmty
Top