साड़ी पहन भूमि पेडनेकर ने लूटा दिल

साड़ी पहन भूमि पेडनेकर ने लूटा दिल
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुंबई। दोस्त की शादी के लिए भूमि ने शिबोरी प्रिंट की ब्लू साड़ी कैरी की। इस साड़ी के साथ उन्होंने डिफरेंट स्टाइल ब्लाउज कैरी किया। भूमि ने इस लुक के साथ एथेनिक ज्वैलरी कैरी की, जिससे वे काफी डिफरेंट लग रही थीं। भूमि का आई कैचिंग लुक उनके फैंस को आकर्षित कर रहा है। भूमि ने डिफरेंट एंगल में फोटो खिंचवाएं हैं, जिनमें वे काफी अलग रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो भूमि जल्द ही फिल्म गोविंदा नाम मेरा में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल और कियारा आडवाणी नजर आएंगे।

भूमि का यह लुक कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। एक यूजर ने पुरानी अदाकारों से तुलना करते हुए कहा खूबसूरती पहले आंखों से झलकती थी। यूजर के अनुसार, भूमि ने खूबसूरती की परिभाषा ही बदल दी। भूमि के इस लुक पर एक यूजर का कहना था कि वे इसमे नेचुरल नहीं लग रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वे कुछ और बनना चाह रही हैं। उनका फ्रंट रिविलिंग लुक कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। कुछ यूजर्स ने भूमि की टीम को भी भरा बुरा कहा। उनका कहना था कि इतनी बड़ी टीम होने के बाद भी इस तरह का लुक दिया है। भूमि अक्सर इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस लुक में फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने व्हाइट आउटफिट में फोटोज शेयर किए थे। (हिफी)

epmty
epmty
Top