भोजपुरी छठ गीत 'आरा से हरी हरी उखिया' हुआ रिलीज

भोजपुरी छठ गीत आरा से हरी हरी उखिया हुआ रिलीज

मुंबई। गायक नवरत्न पांडेय, गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री लवली काजल का छठ गीत 'आरा से हरी हरी उखिया' रिलीज हो गया है।

छठ मां की महिमा मंडन से भरपूर छठ गीत 'आरा से हरी हरी उखिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को सिंगर एक्टर नवरत्न पांडेय और शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में नवरत्न पांडेय और अभिनेत्री लवली काजल ने परफॉर्मेंस किया है। यह सांग छठ पूजा की तैयारी को लेकर बनाया गया है। पूजा में क्या क्या सामाग्री लगेगी, क्या खरीदा गया है और क्या लाना बाकी है। इसी सबका वर्णन इस गाने में किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि छठ पूजा की तैयारी चल रही है और बाजार से सामाग्री खरीद लाया जा रहा है। पति बने नवरत्न पांडेय बाजार से बहुत सारी सामाग्री और पत्नी के लिए नई साड़ी लेकर आते हैं। वे पत्नी बनी लवली काजल को सारा सामान देते हुए कहते हैं कि 'फल फलहरिया आ पनवा सोपड़िया, किनले बानी तोहरा ला नई सड़ियां...'तो लवली काजल कहती है कि 'अरघ देहब कइसे बा ना कल सुपिया, काहे ना ली अइला पिया आरा से हरी हरी उखिया...'

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत छठ गीत 'आरा से हरी हरी उखिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीतकार शुभदयाल सोहरा के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से संगीतकार विकास यादव ने सजाया है। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

epmty
epmty
Top