पवन सिंह स्टारर 'लाल घाघरा' की सफलता से उत्साहित हैं बद्रीनाथ झा

पवन सिंह स्टारर लाल घाघरा की सफलता से उत्साहित हैं बद्रीनाथ झा

मुंबई। सारेगामा हम भोजपुरी के मैनजिंग डायरेक्टर बद्रीनाथ झा पावर स्टार पवन सिंह के गाना 'लाल घाघरा' की सफलता से उत्साहित हैं।सारेगामा हम भोजपुरी के मैनजिंग डायरेक्टर बद्रीनाथ झा पावर स्टार पवन सिंह के गाना 'लाल घाघरा' की सफलता से उत्साहित हैं।

पवन सिंह का गाना 'लाल घाघरा' यूट्यूब पर लगातार दूसरे दिन भी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को मिली इस सफलता से सारेगामा हम भोजपुरी के मैनजिंग डायरेक्टर बद्रीनाथ झा बेहद उत्साहित हैं और अब वह पवन सिंह को लेकर और भी कई गाने बनाने वाले हैं। इसकी घोषणा बद्रीनाथ झा ने कर दी है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह के इस गाने को हर तरह के दर्शक पसंद कर रहे हैं। यह गाना खास कर महिलाओं में खूब लोकप्रिय हुआ है, जो भोजपुरी म्यूजिक के लिए अच्छी खबर है।

बद्रीनाथ झा ने कहा कि गाना 'लाल घाघरा' हमारे यूट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ और अब तक इसे 16,483,210 लोग देख चुके हैं, जो हमें और अच्छा करने को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हम इंडस्ट्री को बदलने के लिए आगे आएं और नकारात्मक चीजों को छोड़कर सकारात्मक चीजों पर ध्यान दें। सारेगामा हम भोजपुरी का मकसद ही है अच्छे गाने को रिलीज करना और उसे प्रमोट करना। इसी कड़ी में जब इस गाने के लिए हमसे अप्रोच किया गया, तो हमने बिना देर किए इसके लिए सहमति दे दी। नतीजा सबके सामने है।उन्होंने कहा कि आगे हम और भी गाने पवन सिंह को लेकर आने वाले हैं, जो एक से बढ़ कर एक होंगे। गौरतलब है कि गाना 'लाल घाघरा' में पवन सिंह और नमृता मल्ला नजर आ रही हैं। इस गाने को विजय चौहान ने लिखा है। म्यूजिक शुभम राज का है। इस गाने को पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। वीडियो डायरेक्टर सरोज कटोंच है। डीओपी महेश वेंकट हैं। एडिटर विकास पवार हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top