आसिम रियाज पर गाने की धुन चोरी का आरोप- सिंगर बोला अपना बनाओ

आसिम रियाज पर गाने की धुन चोरी का आरोप- सिंगर बोला अपना बनाओ

मुंबई। हिंदुस्तान में बनने वाली बॉलीवुड फिल्मों का पड़ोसी देश पाकिस्तान में प्रशंसकों का एक बहुत बड़ा वर्ग है। भारत में भी पाकिस्तान में बने गानों को उतना ही पसंद किया जाता है। ऐसे हालातों के बीच कई गानों की धुन चोरी करने तो वहीं कुछ गानों को हूबहू कॉपी किए जाने के एक दूसरे पर आरोप लगते रहते हैं। अब बिग बॉस 13 में अपनी भागीदारी करने वाले आसिम रियाज के नए गाने पिया रे पिया रे को लेकर भी ऐसा विवाद खड़ा होता दिखाई दे रहा है।

हाल ही में पिछले दिनों रिलीज किए गए आसिम रियाज के म्यूजिक वीडियो को लेकर पाकिस्तानी गायक एवं संगीतकार शुजा हैदर की ओर से दावा किया गया है कि उनके एक गाने की धुन को आसिम रियाज के गाने में कॉपी किया गया है। आसिम रियाज के गाने पिया रे पिया रे में उनके साथ अदा शर्मा है। इस गाने को यासिर देसाई ने गाया है और इसका संगीत राशिद खान ने दिया है। गाने के लिरिक्स राशिद खान के साथ अंजन सागरी के बताए गए हैं। पाकिस्तानी सिंगर ने यासिर देसाई एवं राशिद खान पर इस गाने की धुन को लेकर अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि उनके गाने बागी की धुन को इस गाने में चोरी किया गया है। उन्होंने कहा है कि अपना बनाओ तो अच्छा लगे।

Next Story
epmty
epmty
Top