मलाइका के लिए फिर छलका अर्जुन का प्यार

मलाइका के लिए फिर छलका अर्जुन का प्यार

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी इस इंडस्ट्री की सबसे यूनिक और इंट्रेस्टिंग लव स्टोरीज में से एक है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की उम्र में काफी फासला है लेकिन बावजूद इसके दोनों एक दूसरे को बेइंतेहां प्यार करते हैं। काफी वक्त तक मीडिया से छिपकर रहने वाले अर्जुन-मलाइका अब खुलेआम अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर एक बार फिर मलाइका अरोड़ा के प्रति अपना प्यार जताते नजर आए। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में अर्जुन कपूर से पूछा गया कि उस शख्स का नाम बताएं जो उन्हें सबसे बेहतर तरीके से जानता है। इस सवाल के जवाब में अर्जुन ने बिना हिचके मलाइका अरोड़ा का नाम लिया। (हिफी)

epmty
epmty
Top