अर्जुन कपूर मलाइका के घर डिनर पर पहुंचे

मुंबई। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इन दोनों की तस्वीरें आए दिन खबरों का बाजार गरम किए रहती हैं। अर्जुन कपूर और ब्यूटीफुल मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों को अक्सर एक साथ हैंगऑउट करते स्पॉट किया जा चुका है। इसी बीच अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की कुछ फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।
18 फरवरी की रात मलाइका अरोड़ा अपने पैरेंट्स के घर गई थीं जहां पूरी फैमिली के साथ अर्जुन कपूर भी नजर आए। वायरल हुई फोटोज में अर्जुन कपूर ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम में तो वहीं मलाइका कैजुअल अंदाज में दिखीं। खास बात ये थी कि इस दौरान मलाइका के बेटे अरहान खान भी इस फैमिली डिनर में मौजूद दिखे। मलाइका अरोड़ा के साथ डिनर पर उनके मम्मी पापा और अर्जुन कपूर के अलावा बहन अमृता अरोड़ा, उनके दोनों बच्चे और अमृता के पति भी मौजूद रहे।