क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी करने वाले हैं शादी?

क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी करने वाले हैं शादी?

मुंबई। बॉलीवुड में रिश्ते बनते बिगड़ते रहते हैं। कहते हैं कि कपूर एंड संस के सेट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट का प्यार परवान चढ़ा हुआ था। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन कुछ निजी कारणों के कारण दोनों का रिश्ता टूट गया और पता चला कि आलिया रणबीर कपूर को डेट करने लगी। साल 2022 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो गयी।

आलिया से ब्रेकअप के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के अफेयर की खबरें नहीं सुनाई पड़ी। प्यार के जुदा होने के बाद लगातार सिद्धार्थ मल्होत्रा की सभी फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप होने लगी। ऐसा लग रहा था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का करियर खत्म हो जाएगा लेकिन एक वक्त ऐसा आया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक ही फिल्म ने उनके सारे दुखों की भरपाई कर दी। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह साल की सुपरहिट फिल्म बनीं। फिल्म की लोकप्रियता आसमान छू रही थी। दर्शकों को भी फिल्म खूब पसंद आयी। फिल्म की खासियत यह थी कि फिल्म देश के वीर कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक थी, जो कारगिल युद्ध में शहीद हो गये थे। इस फिल्म ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की किस्मत बदल दी।

वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव लाइफ की भी शुरूआत हो गयी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा की को-स्टार कियारा आडवाणी से उनकी नजदिकियों के किस्से मीडिया में सुनाई पड़ने लगे। दोनों कई बार साथ देखें जाते हैं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री भी लजवाब थी। दर्शकों को ये जोड़ी खूब पसंद आयी। रिपोर्ट के मुताबित सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। (हिफी)

epmty
epmty
Top