अनुष्का शर्मा ने मां बनने के बाद नई फोटो की शेयर

अनुष्का शर्मा ने मां बनने के बाद नई फोटो की शेयर

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मां बनने के बाद अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है । इसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और पति विराट कोहली ने जनवरी में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दोनों को लड़की हुई है। दोनों ने बेटी का नाम वामिका रखा है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि उन्हें बेटी हुई है। कुछ दिनों बाद दोनों ने बेटी की पहली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी का अभी तक चेहरा नहीं दिखाया है। हालांकि उन्होंने फैमिली फोटो जरूर शेयर की है। अब कुछ दिनों बाद अनुष्का शर्मा ने खुद की एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अनुष्का शर्मा ने मां बनने के बाद की पहली बार फोटो शेयर की है। इसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं और उन्होंने पाउट भी किया हैं। उन्होंने मिरर सेल्फी ली है।

epmty
epmty
Top