अनुपमा की काव्या ने गंगूबाई काठियावाड़ी का लुक दिखाया

अनुपमा की काव्या ने गंगूबाई काठियावाड़ी का लुक दिखाया

नई दिल्ली। टीवी के सुपरहिट शो'अनुपमा' में 'काव्या' के किरदार से घर-घर फेमस हुईं मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।उन्होंने हाल ही में आलिया भट्ट का 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का लुक कॉपी किया। मदालसा ने इस लुक में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। मदालसा को गंगूबाई लुक में देखकर फैंस काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं। सभी ने कमेंट सेक्शन में उनके इस लुक की खूब तारीफ की है।

इस वक्त सोशल मीडिया पर मदालसा का एक रील वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को मदालसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस रील वीडियो में वह 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद रंग की शिफॉन साड़ी पहनी हुई है। उसके साथ लाल रंग की बिंदी, चूड़ी और गजरा लगाया हुआ है। इस रील वीडियो में वह लिपसिंक करती नजर आ रही हैं। वीडियो काफी मजेदार है। वीडियो में मदालसा शर्मा कहती नजर आ रही हैं कि, "मेरे लिए इंस्टाग्राम बिल्कुल फ्रिज की तरह है। मुझे पता है कि उसमें कुछ नहीं मिलना, लेकिन फिर भी 10-10 मिनट बाद खोलना है मुझे।" वीडियो में मदालसा ने कमाल के एक्सप्रेशन दिए हैं। फैंस मदालसा के लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस ने तो उन्हें आलिया भट्ट से बेहतर बताया। फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी शेयर कर मदालसा की काफी तारीफ की है। दरअसल, मदालसा ने ये आउटफिट स्टार परिवार के साथ स्टार प्लस के शो संडे के लिए पहना था। मदालसा ने शो के सेट से एक्टर रणबीर कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। रणबीर शो 'संडे विद स्टार परिवार' में अपनी फिल्म 'शमशेरा' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। वहीं, बात करें उनके 'अनुपमा' शो की, तो शो में मदालसा का किरदार लंबे वक्त तक निगेटिव रहा है, लेकिन अब धीरे-धीरे उन्हें पॉजिटिव अवतार में दिखाने की कोशिश की जा रही है। मेकर्स हालिया एपिसोड्स में कई बार काव्या को अनुपमा का सपोर्ट करते हुए दिखा चुके है। (हिफी)

epmty
epmty
Top