अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का पहला गाना जागो जागो बकरे रिलीज़

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का पहला गाना जागो जागो बकरे रिलीज़

मुंबई। दक्षिण भारतीय स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का पहला गाना जागो जागो बकरे रिलीज़ हो गया है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का पहला जोश से भरपूर गाना जागो जागो बकरे गाना आज रिलीज़ किया गया। इस गाने की खास बात यह है कि पांच प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा पांच भाषाओं में इसे संगीतबद्ध किया गया है। विशाल ददलानी ने हिंदी में, शिवम ने तेलुगु में, बेनी दयाल ने तमिल में, विजय प्रकाश ने कन्नड़ में, राहुल नांबियार ने मलयालम में आवाज दी है।इस गाने के हिंदी बोल रकीब आलम ने, तेलुगु - चंद्रबोस ने, तमिल विवेका ने, कन्नड़- वरदराज चिक्काबल्लापुरा ने , और मलयालम - सिजू थूरूर जैसे प्रतिभाशाली गीतकारों द्वारा लिखा गया है।

मैथरी मूवी मेकर्स के निर्माता नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर ने कहा, "दर्शकों के समक्ष जागो जागो बकरे पेश कर हम बेहद खुश हैं। पुष्पा का म्यूज़िक फिल्म का विस्तार है और जोश से भरपूर इस गाने को रिलीज़ कर हमें बेहद खुशी हो रही है। यह गाना अल्लू अर्जुन द्वारा निभाये गए पुष्पा राज के किरदार का संगीतमय परिचय है। हम उम्मीद करते हैं कि विविध भाषाओं में रिलीज़ किए गए इस गाने को लोगों का भरपूर प्रेम मिलेगा।"

बताया जा रहा है कि यह फिल्म आंध्र की पहाड़ियों में लाल चंदन की तस्करी और इसके लिए चल रही सांठगांठ की कहानी को पेश करती है। इस फिल्म के साथ, दर्शक अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को पहली बार स्क्रीन साझा करते हुए देखेंगे। पुष्पा को दो भागों में रिलीज किया जाएगा।

वार्ता

epmty
epmty
Top