आलिया भट्ट ने 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के किरदार को रिक्रिएट किया

आलिया भट्ट ने कभी खुशी कभी गम में करीना कपूर के किरदार को रिक्रिएट किया

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के किरदार 'पू' को रिक्रियेट किया है।

करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को प्रदर्शित हुये 20 साल पूरे हो गये हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर ,अमिताभ बच्चन और जया बच्चन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में करीना कपूर के 'पू' किरदार को बेहद पसंद किया गया था। आलिया भट्ट ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के किरदार 'पू' को रिक्रियेट किया है। आलिया ने इस फिल्म के एक आईकॉनिक सीन को रिक्रिएट किया है, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है।इस वीडियो में आलिया भट्ट पू बनी हुई देखी जा सकती हैं।

आलिया इस वीडियो में प्रॉम नाइट के लिए लड़के सेलेक्ट करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह सभी को रेटिंग दे रही हैं। सीन को रिक्रिएट करते समय आलिया कॉलेज के लड़कों को पॉइंट देती है। रणवीर सिंह, ऋतिक के अवतार में खड़े होते हैं और वह आलिया भट्ट को 2 नबंर देते हैं।" करीना कपूर खान ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और लिखा, "पू से बेहतर कोई नहीं, केवल हमारे समय की सबसे अच्छी अभिनेता... मेरी प्यारी आलिया।" बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के किरदार 'पू' को रिक्रियेट किया आलिया भट्ट ने 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के किरदार को रिक्रिएट किया।





epmty
epmty
Top