अक्षय ने किया नए साल का स्वागत

अक्षय ने किया नए साल का स्वागत

मुंबई। साल 2020 जा चुका है और साल 2021 ने दस्तक दे दी है। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच लोग गर्मजोशी के साथ नए साल का स्वागत कर रहे हैं। साल 2021 से दुनियाभर के लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। बॉलीवुड स्टार्स ने साल 2020 में बहुत कुछ खोया। अब वक्त बीती बातों को पीछे छोड़ नए साल का स्वागत करने का है कुछ ऐसा ही बॉलीवुड स्टार्स भी करते नजर आ रहे हैं। कोई पहले से ही वेकेशन पर घूमने निकल चुका है तो कोई घर में पार्टी मना रहा है मगर बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार ने खास अंदाज में नए साल का स्वागत किया है।


अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो में उन्होंने साल 2021 का पहला सूर्योदय कैमरे में कैद किया है आशा और उम्मीद की किरण के साथ अक्षय कुमार वीडियो में गायत्री मंत्र का जाप करते भी नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- अगर आपने मिस कर दिया हो तो देख लीजिए कि ये साल 2021 का पहला सूर्योदय है मैं सभी के विकास और खुशहाली की कामना करता हूँ।







epmty
epmty
Top