अभिनेत्री ने किया वीडियो शेयर- बोला फेन 'ओवर एक्टिंग की दुकान'

अभिनेत्री ने किया वीडियो शेयर- बोला फेन ओवर एक्टिंग की दुकान

मुंबई। सोशल मीडिया पर रोज अनोखे फोटो और वीडियो वायरल होती रहती हैै। ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी मेकअप आर्टिस्ट के साथ बहस करती नजर आ रही है। जाह्नवी कपूर को सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव देखा जाता है। जाह्नवी कपूर को अपने फैंस के साथ में अपने फोटो और वीडियो पर सोशल मीडिया शेयर करना बहुत पंसद है। जाह्नवी का ये वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है और इस पर अब तक व्यूज लाखों में पहुंच गए है।

जाह्नवी कपूर ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। जाह्नवी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि 'क्या आप लोगों को लगता है कि मुझे मदद की ज़रूरत है'। जाह्नवी की इस वीडियो पर उनके फैंस के अनोखे कमेंट देखने को मिल रही है। यही तक ही नहीं बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के भाई ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है। इस वीडियो पर 7 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके है। जाह्नवी कपूर के इस अंदाज को काफी पंसद किया जा रहा है। जाह्नवी कपूर का यह वीडियो दरअसल फेक वर्बल फाइट है।

epmty
epmty
Top