अभिनेत्री का खुलासा- दादा की वजह से थी नास्तिक- फिर हुआ ऐसा...

अभिनेत्री का खुलासा- दादा की वजह से थी नास्तिक- फिर हुआ ऐसा...

मुम्बई। बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह बचपन में बहुत नास्तिक थी। इसकी वजह उनके दादा थे। उन्होंने बताया कि उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि उनकी आस्था एकाएक बहुत अधिक बढ़ गई।

कंगना रनौत बाॅलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी बेबाक बोली के कारण भी हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। कंगना ने अब एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर सभी दंग रह गये हैं। कंगना ने ट्वीट करते हुए बताया कि वह बचपन में काफी नास्तिक थी। वह विज्ञान की स्टूडेंट थीं और जैसे-जैसे बड़ी हो रही थीं, तो नास्तिकता और बढ़ रही थी। उन्होंने कहा कि मेरे दादा एक नास्तिक थे, उन्होंने मेरे दिमाग में अवधारणा को उकेरा। वह उच्च शिक्षित और सफल व्यक्ति थे, तेज बुद्धि के व्यक्ति थे। उन्होंने भगवान और धर्म के खिलाफ कई लोगों के साथ बहस की।

उन्होंने लोगों को विज्ञान को लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसका प्रभाव कंगना पर भी पड़ा था और वे नास्तिक हो गई थी। उन्होंने कहा कि कुंडलिनी एक ऐसा कारण था, जिसकी वजह से वह हिन्दू धर्म की तरफ आकर्षित हुई। हिन्दू धर्म अपने सभी सिद्धांतों के लिए व्यवहारिकता प्रदान करता है, जिसने मुझे विभिन्न विद्याओं पर प्रयोग करने की हिम्मत दी। उन्होंने कहा कि योग के लिए उन्होंने विवेकानंद का तरीका इस्तेमाल किया। कंगना का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और प्रतिक्रियाएं भी दी जा रही हैं।














epmty
epmty
Top