अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने दिखाया अपना ग्लैमरस लुक

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने दिखाया अपना ग्लैमरस लुक
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुंबई। बॉलीवुड सितारे अपने खास अंदाज में नए साल का स्वागत कर रहे हैं। अब इस क्रम में मलाइका अरोड़ा ने न्यू ईयर का जश्न मनाते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साल 2022 की अपनी बेहतरीन तस्वीरों को शामिल किया है।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी इस वीडियो में बीते साल की 60 तस्वीरें साझा की हैं, वीडियो में तस्वीरों को असेंबल कर उन्होंने अपने हॉट एंड ग्लैमरस लुक को दिखाया है। साथ ही उन्होंने वीडियो में अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी लगाईं हैं, जिनमें वो ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं।मलाइका की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग कमेंट कर उन्हें कई सलाह दे रहे हैं तो कोई उन्हें इस नए साल में शादी के बंधन में बंधने की बात बोल रहा है। इस यूजर ने वीडियो में कमेंट कर लिखा, अब नए साल में शादी भी कर लो जल्दी, जल्दी। (हिफी)

epmty
epmty
Top