अभिनेता ने र्वकआउट पोस्ट शेयर- मलाइका को दिया क्रेडिट

अभिनेता ने र्वकआउट पोस्ट शेयर- मलाइका को दिया क्रेडिट

मुंबई। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की फोटो और वीडियो वायरल होती रहती है। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की फोटो वायरल हो रही हैं, जिसमें वो अयंगर योग करते नजर आ रहे है। अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट को शेयर अपने फैंस को यह बताया हैं कि उन्होंने योग अभ्यास भी करना शुरू कर दिया है।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। अभिनता अर्जुन कपूर अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखते है। अर्जुन कपूर अपने फैंस के साथ में अपने फोटो और वीडियो शेयर करते रहते है। अर्जुन कपूर ने जब से फिल्म इंडस्ट्री में आए हैं, तब से अब तक उन्होंने अपने बॉडी में काफी बदलाव कर लिया है। अर्जुन कपूर ने अपना वजन भी काफी कम कर लिया है। अभिनेता अर्जुन कपूर इस पोस्ट में अयंगर योग करते नजर आ रहे है। अर्जुन कपूर फोटो में मुश्किल अभ्यास भी सहज होकर करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हैं कि 'मैंने अयंगर योग की खोज करते हुए अभी एक नई यात्रा शुरू की है। यह मेरी मुद्रा को ठीक करने, मेरे कूल्हे के जोड़ को खोलने और मेरी पीठ के निचले हिस्से की चोट के मुद्दों को ठीक करने के साथ शुरू हुआ'। यही नहीं अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को इस नई फिटनेस जर्नी को शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही अर्जुन ने हैशटैग लिखा था, 'वर्क इन प्रोग्रेस'। अब इस पोस्ट पर लाइक्स की संख्या 70 हजार के पार जा चुकी है। अगर कमेंट की बात की जाए तो एक फैन लिखा हैं कि 'इतनी एक्सरसाइज करके वजन नहीं घटा', वहीं दूसरे ने लिखा कि 'मैडम ने आपको भी लगवा ही दिया योगा क्लास में'। यही नहीं पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है।

epmty
epmty
Top