अभिनेता सत्यजीत का निधन

अभिनेता सत्यजीत का निधन

बेंगलुरू। कन्नड़ सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता सत्यजीत का शनिवार देर रात निधन हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

दिवंगत अभिनेता पक्षाघात का दौरा पड़ने के बाद बॉरिंग अस्पताल में पिछले छह दिनों से भर्ती थे। उनके बेटे ने बताया कि उनका निधन करीब रात दो बजे हुआ। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद किया जायेगा।

जानकारी के अुनसार उनके एक पैर में गैंगरीन रोग था। उन्हें पीलिया हो गया था जिसके बाद वह ठीक नहीं हो सके।

सत्यजीत का असली नाम सैयद निजामुद्दीन था। उन्होंने कईकन्नड़ फिल्मों में भूमिका निभाई थी। वह सुपर डुपर हिट फिल्म 'अंकुश' में बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के साथ खलनायक की भूमिका में नजर आ चुके हैं।

सत्यजीत पूतनांजा, शिव मेच्चिदा कन्नप्पा, चैत्रदा, प्रेमजलि और आप्तमित्र समेत 650 से अधिक कन्नड़ सिनेमा में किरदार निभा चुके हैं। वह एंथिमा थेरपू, राणारंगा, नम्मुरा राजा, युद्धकांड में भी किरदार निभा चुके हैं।


वार्ता

epmty
epmty
Top