होने वाली पत्नी के लहंगे को एक्टर ने मारी लात

होने वाली पत्नी के लहंगे को एक्टर ने मारी लात

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ियों में से एक जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भी मानी जाती है। दोनों ही अगले साल शादी करने वाले हैं। और उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख आलिया के फैंस उनको रणबीर कपूर से शादी न करने की सलाह दे रहे हैं। दरअसल दिवाली के मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ कैटरीना कैफ के एक इवेंट में नजर आए थे। जो वीडियो वायरल हुई है उसमें आलिया भट्ट ब्लू कलर का लहंगा पहने हुए है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। और इस स्टेज से नीचे जाती हुई दिखाई दे रही है। और उनके पीछे रणबीर कपूर भी चल रहे हैं.। नीचे उतरते हुए आलिया भट्ट का लहंगा रणबीर कपूर के पैरों के सामने आता है। और रणबीर कपूर लहंगे को किक मारते हुए नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर का ऐसा करना आलिया के किसी भी फैंस ने कभी सोचा भी नहीं होगा। इन दोनों का जैसे ही यह वीडियो चर्चा में आता है तो यूजर्स ने रणबीर कपूर को ट्रोलिंग करना शुरू कर दिया। यूजर्स में आलिया भट्ट को शादी ना करने की सलाह दी और उनसे कहा कि, जबरदस्ती वाला रिश्ता ना बनाएं। यूजर्स ने उनके प्यार को जबरदस्ती वाला लव तक कह डाला है ।





epmty
epmty
Top