मलाइका अरोड़ा के प्यार में डूबे अभिनेता- रोमांटिक फोटो किया शेयर

मलाइका अरोड़ा के प्यार में डूबे अभिनेता- रोमांटिक फोटो किया शेयर
  • whatsapp
  • Telegram

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरहॉट कपल मलाइका अरोड़ा व अर्जुन कपूर अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक साथ तस्वीरें अपलोड करते रहते हैं। दोनों कपल को फैंस लाइक भी करते हैं। इस फोटो को देखक यूजर्स इस कपल की काफी तारीफ कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हैं। तस्वीर में मलाइका अरोड़ा पिंक कलर की साड़ी और गोल्डन बैकलेस ब्लाउज पहने दिखाई दे रही है। उन्होंने इस आउटफिट के संग गुलाबी कलर की चूडियां भी पहनी हुई है। अर्जुन कपूर ब्लैक कुर्ता, ब्लैक शूज और ब्लैक ट्राउजर पहने हुए हैं। अर्जुन कपूर ने शेयर करते वक्त लिखा है कि जब वो मेरी बकवास पर हंस पड़ती है, वो मुझे खुश करती है... मलाइकाश्। इस तस्वीर के लिए अर्जुन ने पैप्स को भी शुक्रिया किया है। इनके इस फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top