आमना की अदाकारी में झलकी काबिलियत

आमना की अदाकारी में झलकी काबिलियत

मुंबई। आमना शरीफ टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है उन्होंने अपनी अदाकारी से अपनी काबिलियत साबित की है और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। दर्शकों ने उन्हें 'कहीं तो होगा' में कशिश सिन्हा के रोल में सबसे ज्यादा पसंद किया था। वे इस रोल से काफी लोकप्रिय हुई थीं। आज आमना शरीफ का जन्मदिन है।

इस शो में आमना शरीफ को राजीव खंडेलवाल और गुरप्रीत सिंह के साथ अहम रोल निभाते हुए देखा गया था। वे साल 2007 तक इस शो का हिस्सा रही थीं। उन्होंने शो 'कसौटी जिंदगी की' से छह साल बाद टेलीविजन पर वापसी की थी। उन्होंने हिना खान की जगह ली थी और कोमोलिका की भूमिका निभाई थी।

आमना ने साल 2013 में फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर से प्रोड्यूसर बने अपने ब्वॉयफ्रेंड अमित कपूर से शादी की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने शादी से पहले हिंदू धर्म अपनाया। वे साल 2015 में एक बेटे की मां बनीं। उन्हें शो 'होंगे जुदा न हम' में भी देखा गया था। एक्ट्रेस ने टीवी शोज ही नहीं, फिल्म में भी काम किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने साल 2009 की बॉलीवुड फिल्म 'आलू चाट' के साथ अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी, लेकिन उनकी किसी भी फिल्म ने उन्हें पहचान नहीं दिलाई और वे टेलीविजन पर लौट आईं। (हिफी)

epmty
epmty
Top