10 रूपये की पेप्सी, श्रद्धा कपूर सेक्सी- सुनकर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

10 रूपये की पेप्सी, श्रद्धा कपूर सेक्सी- सुनकर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर 8 मार्च को रिलीज होने वाली मूवी ‘तू झूठी मैं मक्कार‘ का प्रमोशन में व्यस्त है। इसी बीच अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का एक वीडियो आया है, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर वीडियो मे स्टेज पर नजर आ रही है। वहां पर बहुत सारे फैंस मौजूद है। इस दौरान अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को देखकर कुछ फैंस लड़कियां उन्हें देखकर चिल्लाती है लेकिन उन्हें सही से सुनाई नहीं देता है। इसके बाद वह कहती है कि इन लड़कियों को माइक दो। माइक हाथ में आने के बाद वह कहती है कि 10 रूपये की पेप्सी, श्रद्धा कपूर सेक्सी। ये सुनकर वहां पर अभिनेत्री जोर से हंसने लगती है और खुश हो जाती है। वह इन शब्दो को उन्हें दोबारा बोलने के ेलिये कहती है कि कितनी बढ़िया लाइन बनाई है, दोबारा बोलो। वह दोबारा बोलती है और वह जोर से हंसती है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियों को देखकर विभिन्न प्रकार की टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये लाइन अंग्रेजों के टाइम से चलती आ रही हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि यह बात तो सही है।

epmty
epmty
Top