सोनाक्षी सिन्हा ने कंगना रनौत पर साधा निशाना

सोनाक्षी सिन्हा ने कंगना रनौत पर साधा निशाना

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा ने दो महीने पहले अपने ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था, तबसे वह ट्विटर पर एक्टिव नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद आलिया भट्ट, सोनम कपूर, अनन्या पांडे और सोनाक्षी सिन्हा जैसे स्टार किड्स सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए थे। इस नेगेटिविटी और ट्रोल से बचने के लिए सोनाक्षी ने ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किया, लेकिन वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा कि ट्विटर से दूर रहने पर उनकी लाइफ में काफी बदलाव हुए हैं और वह पहसे बेहतर महसूस कर रही हैं और उन्होंने यह भी कहा कि उनका ट्विटर पर वापसी करने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने नेपोटिज्म की बहस पर अपना पक्ष रखा और कंगना रनौत की चुटकी भी ली। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि वह हैरान हैं कि नेपोटिज्म की वह महिला बात कर रही है जिसकी बहन खुद उनका काम मैनेज कर रही है। उन्होंने कहा कि वह इस बात को बिल्कुल भी महत्व नहीं देती हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं, कंगना रनौत के सारे काम उनकी बहन रंगोली चंदेल देखती हैं। वह कंगना की बहन होने के साथ-साथ उनकी मैनेजर भी हैं। (हिफी)

epmty
epmty
Top