सुशांत सिंह राजपूत की मसुशांत सिंह राजपूत की मां की तस्वीर शेयर कर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे

सुशांत सिंह राजपूत की मसुशांत सिंह राजपूत की मां की तस्वीर शेयर कर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को उनकी मौत का काफी गहरा सदमा लगा है। अंकिता लगातार सुशांत को योद कर न सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। बल्कि उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए लगातार मीडिया से बातचीत भी कर रही हैं। वहीं अब अंकिता ने सुशांत सिंह को लेकर एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है। अंकिता लोखंडे के इस पोस्ट को देखकर आप यकीनन भावुक हो उठेगें। अंकिता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायलर हो रहा है। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। दोनों के प्यार की भरे लम्हों की कई तस्वीरें और वीडियो आज भी इंटरनेट पर मौजूद हैं। इसी बीच अंकिता ने सुशांत को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने अपने साथ सुशांत सिंह की मां तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मुझे विश्वास है आप दोनों साथ में हैं। वहीं अंकिता लोखंडे के इस पोस्ट पर सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अंकिता की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, बिल्कुल बेबी आप और स्ट्रॉन्ग रहो। हमें इंसाफ की लड़ाई साथ में लड़नी है।

epmty
epmty
Top