डिप्टी सीएम की पत्नी के खिलाफ ऐसे बोल बोलने वाली महिला अरेस्ट

डिप्टी सीएम की पत्नी के खिलाफ ऐसे बोल बोलने वाली महिला अरेस्ट

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। जिसे अब 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

मंगलवार को महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने राज्य के ठाणे से एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला के ऊपर राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं।

साइबर पुलिस का यह भी आरोप है कि अपनी पहचान छिपाने के लिए गिरफ्तार की गई महिला ने फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ आपत्तिजनक की थी। गिरफ्तार की गई महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लग गई थी। राज्य के ठाणे से की गई अरेस्टिंग के बाद अदालत में पेश की गई महिला को 15 सितंबर तक के लिए अब पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

epmty
epmty
Top