बारात में गया था खाली हाथ- वापस लौटा दुल्हन को लेकर साथ

बारात में गया था खाली हाथ- वापस लौटा दुल्हन को लेकर साथ

नई दिल्ली। आमतौर पर कहा जाता है कि मनुष्य और पुरुष की जोड़ियां ऊपर वाला खुद बनाता है। बारात में खाली हाथ गया युवक जब वापसी में अपने साथ दुल्हन लेकर लौटा तो सभी के दांतों तले उंगलियां दबी रह गई। दरअसल बारात लेकर गया दूल्हा डीजे पर बज रहे गाने पर इस कदर मस्त हुआ कि उसे फेरे लेने का भी ध्यान नहीं रहा। शादी का समय गुजरते देख बेटी वाले ने अपनी लड़की का हाथ बारात में गए युवक के हाथ में सौंप दिया।

एकदम किसी फिल्मी कहानी जैसी यह घटना महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव में घटित हुई है। जहां एक युवक अपने साथ बारात लेकर दुल्हन लेने के लिए पहुंचा है। लड़की वालों की तरफ से बाकायदा मंडप सजाया गया था, डीजे की धुन पर बारात के साथ घराती भी नाच रहे थे। इसी दौरान जब बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंची तो कार से उतरा दूल्हा अपने दोस्तों के साथ डीजे पर बज रहे गानों पर डांस करने लगा।

डीजे की धुन पर दूल्हे का डांस इतना लंबा चला कि उसकी इस हरकत पर लड़की का पिता नाराज हो गया। लड़की के पिता का आरोप है कि बारात लेकर पहुंचा दूल्हा शराब के नशे में धुत था। बारात मुहूर्त निकलने के बाद जब शाम 4.00 बजे लड़की के दरवाजे पर पहुंचा दूल्हा रात 8.00 बजे तक डांस करता रहा तो देरी से आने की बात कही जाने पर लड़के पक्ष के लोग मारपीट पर उतर आए।

लड़की वालों ने दूल्हे समेत लड़के वालों की जमकर पिटाई की और उन्हें बगैर खाना खिलाए वहां से भगा दिया। इसी बीच द्वार पर बारात आ चुकी थी अगर शादी नहीं होती तो लड़की के पिता की बड़ी बदनामी होती। ऐसे में मामला पंचायत के पास पहुंचा। जहां तय हुआ कि इसी मंडप में लड़की की शादी होगी लेकिन किसी और से।

दूल्हे की जब तलाश शुरू हुई तो बारात में आया एक लड़का लड़के के पिता को भा गया। पिता ने बेटी से शादी करने के लिये जब अपनी झोली फैलाई तो लड़का भी शादी करने के लिए तैयार हो गया। धूमधाम के साथ शादी की सभी रस्में पूरी की गई।

epmty
epmty
Top