फैक्ट्री में हुआ गैस का रिसाव-एक की मौत-कई घायल

फैक्ट्री में हुआ गैस का रिसाव-एक की मौत-कई घायल

मुंबई।औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री के भीतर गैस का रिसाव हो जाने से उसकी चपेट में आए एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कम से कम दो लोग घायल होना बताए जा रहे हैं। घायल हुए फैक्ट्री कर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री में गैस का रिसाव होते ही आसपास के क्षेत्र में हडकंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम हालातों पर काबू पाने के प्रयास कर रही है।

सोमवार की सवेरे देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के उपनगरीय घाटकोपर के औद्योगिक क्षेत्र में लगी एक फैक्ट्री के भीतर गैस का रिसाव हो गया। गैस का रिसाव होने से कर्मचारियों के भीतर दम घुटने की शिकायत उत्पन्न होने लगी। जिसके फैक्ट्री कर्मियों समेत आसपास के लोगों में भगदड सी मच गई। गैस रिसाव की यह घटना सुबह करीब 8 बजे उस समय हुई जब उत्तर-पूर्वी मुंबई के कुर्ला इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक फैक्ट्री के परिसर में मेथनॉल और सायन्यूरिक क्लोराइड गैस का रिसाव हुआ।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, 36 वर्षीय रामनिवास सरोद की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।

दो अन्य- 36 वर्षीय रुबिन सोलकर, 25 वर्षीय सर्वांश सोनवणे को बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि गैस रिसाव के कारणों, फैक्ट्री परिसर में उस समय कितने लोग मौजूद थे पता लगाया जा रहा है, साथ ही अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।





epmty
epmty
Top