मुंबई में क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न रहेगा फीका - ये है वजह

मुंबई में क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न रहेगा फीका - ये है वजह

मुंबई। महाराष्ट्र समेत पूरे देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 87 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आये है। महाराष्ट्र में अब तक 32 मामले सामने आ चुके है। हालाँकि बीते दिन महाराष्ट्र में ओमिक्रोन का कोई मामला सामने नहीं आया था, जबकि बुधवार में ओमिक्रोन वेरिएंट के 4 मामले दर्ज किए गए थे। अब ओमिक्रोन के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुंबई में धारा 144 लागू करने की घोषणा कर दी गई है।

मुंबई में धारा 144, 16 दिसंबर से 31 दिसंबर की आधी रात तक प्रभावी रहेगी। अब ऐसे में मुंबई में नए साल का जश्न फीका पड़ सकता है। धारा 144 की घोषणा होने के साथ ही मुंबई पुलिस भी एक्शन मोड में नज़र आ रही है। मुंबई पुलिस मुंबई आने वाले वाहनों में बैठे सभी लोगों से वैक्सीन सर्टिफिकेट की जांच कर रही है। इसके अलावा मुंबई पुलिस द्वारा मास्क और हेलमेट पहनने की भी प्रमुखता से जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 877 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 66,46,938 हो गई है। इसके अलावा राज्य में 19 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 1,41,317 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में ओमिक्रोन संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।



epmty
epmty
Top