निर्माणाधीन मकान की बीम टूटने से एक मजदूर की मौत - सात मजदूर घायल

निर्माणाधीन मकान की बीम टूटने से एक मजदूर की मौत - सात मजदूर घायल

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सिमथरा गांव में एक निर्माणाधीन मकान पर पत्थर चढ़ाने के दौरान बीम टूट जाने से आठ मजदूर घायल हो गए, जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई है।


पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के सिमथरा गांव में कल एक निर्माणाधीन मकान पर पत्थर चढाया जा रहा था। इसी दौरान बीम टूट गया और 8 मजदूर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रघुवीर कुशवाह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है। घायलों में उमेश गौतम, शंकर ठाकुर, प्रमोद कुशवाह, धर्मेंद्र कुशवाह, हरपाल सिंह ठाकुर, अरविंद कुशवाह और मकान मालिक हुकुमसिंह कुशवाह शामिल हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top