कोरोना संक्रमण से राहत के बाद भाजपा MLA का निधन

कोरोना संक्रमण से राहत के बाद भाजपा MLA का निधन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री जुगलकिशाेर बागरी का आज यहां निधन हो गया।

पूर्व मंत्री जुगलकिशाेर बागरी सतना जिले की रैगांव (अजा) सीट का प्रतिनिधित्व करते थे। पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के चलते उन्हें इलाज के लिए यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि वे कोरोना संक्रमण से उबर गए थे, लेकिन उसके बाद आयी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उनका यहां इलाज किया जा रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

पूर्व मंत्री जुगलकिशाेर बागरी के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी पूर्व मंत्री जुगलकिशाेर बागरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top