काटने पर पेड़ का उभरा दर्द

काटने पर पेड़ का उभरा दर्द

लखनऊ। विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों में बताया गया है कि पौधे इंसानों की तरह ही जीवित होते हैं। पेड़ काटने के दौरान की एक घटना ने लोगों को हैरानी में डाल दिया, जिसे लोगों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। वायरल हॉग द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कनाडा के कैलगरी की एक घटना दिखाई गई है, जहां एक पेड़ के तने में दरार है और वह जोर से सांस ले रहा है। इस घटना को एक व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया। जून में कैलगरी में भारी वर्षा और तेज हवाओं के बाद असामान्य घटना देखने को मिली। शख्स ने बताया, उस क्षेत्र में कुछ नीचे ले जाया जा रहा था और हमने जोर से दरार की आवाज सुनी और इस पेड़ को देखा। उसने आगे बताया कि हवा के झोंके ने पेड़ को ऐसा बना दिया जैसे वह सांस ले रहा हो। वीडियो के साथ साझा किए गए कैप्शन में उसने ऐसा लिखा। वीडियो को डरावना बतलाते हुए एक यूजर ने लिखा कि यह स्ट्रेंजर्स थिंग्स जैसा लग रहा है, जहां अलौकिक शक्तियां हैं। एक दूसरे यूजर ने वीडियो को फ्रीकी बताया। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने तो लिखा, श्लगता है कि यहां की जमीन पर कुछ हलचल हुई होगी। एक अन्य यूजर घटना के बैकग्राउंड के बारे में जानने के लिए उत्सुक दिखा और उसने सोचा कि पेड़ में दरार का कारण क्या था।




epmty
epmty
Top