वाहन दुर्घटना में किशोर की मौत, एक गंभीर

वाहन दुर्घटना में किशोर की मौत, एक गंभीर

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के सेंट्रल वेस्ट में रविवार को एक वाहन दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

एनएसडब्ल्यू पुलिस बल ने एक बयान में कहा कि मध्यरात्रि के बाद आपातकालीन सेवा विभाग को बर्चर के पास ‘द गिप्स वे’ पर दुर्घटना की जानकारी मिली।

बयान के अनुसार, पुलिस को घटनास्थल पर एक वाहन मिला, जो सड़क से फिसल कर नीचे गिरा हुआ था। स्थानीय लोगों ने वाहन में सवार किशोर को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। किशोर की पहचान नहीं की जा सकी है। हादसे में एक अन्य किशोर को भी गंभीर चोटें आयी हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

epmty
epmty
Top