ताइवान मांगा रहा भारत का समर्थन

ताइवान मांगा रहा भारत का समर्थन

ताइपे। चीन के साथ जारी तनाव के बीच ताइवान ने अब भारत से मदद की गुहार लगाई है। हालांकि, ताइवान इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन यानी इंटरपोल में शामिल होना चाहता है। इसके लिए वह भारत से मदद मांग रहा है। खास बात है कि अमेरिकी राजनेता की ताइवान यात्रा के बाद चीन भी आक्रामक रवैया अपनाए हुए है। खबर है कि ताइवान के आसपास चीन का बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास जारी है। बातचीत में क्रिमिन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के आयुक्त ने कहा, ताइवान इंटरपोल का सदस्य नहीं है। हम आम सभा में हमारा प्रतिनिधिमंडल नहीं भेज सकते। भारत मेजबान देश है, जिसके पास हमे आमंत्रित करने की शक्ति है। हम पर्यवेक्षक के तौर पर ताइवान को बुलाने की भारत और अन्य देशों से उम्मीद करते हैं।श् खास बात है कि 90वीं इंटरपोल आमसभा अक्टूबर में भारत में आयोजित होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बढ़ते दबदबे के साथ चीन पर अपने फायदे के लिए इंटरपोल के गलत इस्तेमाल के आरोप लगते रहे हैं। खबर है कि वह आर्थिक ताकत का इस्तेमाल कर साल 2016 से इंटरपोल पर अपना प्रभाव दिखा रहा है।

epmty
epmty
Top