संगीत कार्यक्रम में भगदड़, नौ लोगों की मौत

संगीत कार्यक्रम में भगदड़, नौ लोगों की मौत

ग्वाटेमाला। ग्वाटेमाला के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिमी शहर क्वेटज़ाल्टेनंगो में एक संगीत कार्यक्रम के अंत में मची भगदड़ से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और करीब 20 अन्य घायल हो गये।

स्थानीय रेड क्रॉस ने घटना की पुष्टि की। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक गुरुवार को क्वेटज़ाल्टेनंगो में आयोजित संगीत कार्यक्रम के अंत में मैदान से निकलने के दौरान भगदड़ मच गयी। घटना में नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 15 सितंबर को कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास और निकारागुआ के स्पेन से स्वतंत्रता की 201 वीं वर्षगांठ थी।

वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top