दो आतंकवादी हमलों में सात सैनिकों की मौत

दो आतंकवादी हमलों में सात सैनिकों की मौत

बमाको। अफ्रीकी देश माली में दो आतंकवादी हमलों में सात सैनिकों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। माली के सशस्त्र बल ने बीते दिन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी दी।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी माली के मोरदिया शहर के पास शनिवार दोपहर के बाद सेना के एक दल पर घात लगाकर हमला किया गया जिससे दो सैनिकों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गये।

मध्य माली के सेगोऊ शहर में कल दोपहर बाद सेना के एक गश्ती दल के वाहन पर हमला किया गया। इस दौरान वाहन में सवार सभी पांच सैनिकों की मौत हो गई।



epmty
epmty
Top