सड़क हादसे ने ली एक परिवार के 5 लोगों की जान- 2 की हालत नाजुक

सड़क हादसे ने ली एक परिवार के 5 लोगों की जान- 2 की हालत नाजुक

लागोस। नाइजीरिया के उत्तर पश्चिमी राज्य जिगावा में एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के कम से कम 5 सदस्यों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस अधिकारी ने इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

जिगावा पुलिस के प्रवक्ता लवन शिसू एडम ने कहा कि सड़क दुर्घटना उस समय हुई। जब राज्य के मिगा क्षेत्र में डांगयतिन रोड के किनारे एक गांव में चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पानी में गिर गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि दो घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया और घटना की आगे की जांच की जा रही है।

गौरतलब यह है कि नाइजीरिया में अक्सर ओवरलोडिंग, खराब सड़क की स्थिति और लापरवाह ड्राइविंग के कारण जानलेवा सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

epmty
epmty
Top