प्रसिद्ध लेखक विल्बर स्मिथ का निधन

प्रसिद्ध लेखक विल्बर स्मिथ का निधन

प्रिटोरिया। दक्षिण अफ्रीका के उपन्यासकार विल्बर स्मिथ का केप टाउन में निधन हो गया है। लेखक विल्बर स्मिथ की आधिकारिक वेबसाइट पर शनिवार का बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। वह 88 वर्ष के थे। बयान में कहा गया, "विश्व स्तर पर प्रसिद्ध लेखक विल्बर स्मिथ का केप टाउन स्थित उनके घर में आज दोपहर अचानक निधन हो गया।" विल्बर स्मिथ का जन्म नौ जनवरी 1933 को जाम्बिया में हुआ था। जब वह केवल 18 वर्ष के थे तब उन्हें सेरेब्रल मलेरिया हो गया था और उस समय मुश्किल से उनकी जान बच पाई थी। लेखक के उपन्यासों की 14 करोड़ से अधिक प्रतियां दुनिया भर में 30 से अधिक भाषाओं में बिक चुकी हैं। विल्बर स्मिथ का पहला उपन्यास 1964 में प्रकाशित 'व्हेन द लायन फीड्स' था। यह उपन्यास प्रकाशित होने के थोड़े समय बाद ही बेस्टसेलर साबित हुई।


वार्ता/स्पूतनिक

epmty
epmty
Top