राष्ट्रपति की महिलाओं से अपील- पैदा करें कम से कम 8 बच्चे

राष्ट्रपति की महिलाओं से अपील- पैदा करें कम से कम 8 बच्चे

नई दिल्ली। यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में तकरीबन 3 लाख से ज्यादा सैनिक को चुके रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अब देश की महिलाओं से अपील करते हुए कहा है कि रूस में वर्ष 1990 से घट रही जन्म दर को सुचारू स्तर पर लाने के लिए कम से कम 8 बच्चे जरूर पैदा करें।

शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतिन ने देश की महिलाओं से अपील करते हुए कहा है कि वह कम से कम 8 बच्चे जरूर पैदा करें, जिससे रूस में घट रही जन्म दर को रोका जा सके।

उन्होंने कहा है कि अब हमें बड़े परिवारों को सामान्य रूप से देखना होगा और मौजूदा समय में बड़े परिवार जरूरी भी हो रहे हैं। मास्को में वर्ल्ड रशियन पीपल्स काउंसिल को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति विलादिमीर पुतिन ने कहा है कि वर्ष 1990 से रूस में लगातार जन्म दर घट रही है। पिछले साल के फरवरी महीने से ही रूस यूक्रेन के साथ जंग लड़ रहा है।

इस युद्ध में अभी तक 3 लाख से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। यह रूस के मानव संसाधन के लिहाज से एक बड़ा नुकसान है। रुस एक बड़ा देश है, लेकिन आबादी के लिहाज से घनत्व कम है। इसे लेकर चिंतित हो रहे रूस के राष्ट्रपति ने अब महिलाओं से कहा है कि हमें आने वाले कुछ दशकों तक देश की आबादी बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उस पर काम करना होगा।

राष्ट्रपति ने कहा है कि हमारे देश के कई समुदाय आज भी ऐसे हैं जो बड़े परिवारों में यकीन रखते हैं। ऐसे लोगों के यहां चार पांच या उससे भी अधिक ज्यादा बच्चे हैं। हमें यह भी याद रखना चाहिए कि हमारी दादी परदादी और नानी परनानी के साथ आठ या उससे भी अधिक बच्चे होते थे। इसलिए हमें बड़े परिवारों की परंपरा को जिंदा रखना होगा और इसे एक सामान्य नियम बनाना होगा।

epmty
epmty
Top